सर्वनाम |Sarvanam |Pronoun

सर्वनाम |Sarvanam |Pronoun

सर्वनाम

सर्वनाम(Sarvnaam): वह शब्द जो संज्ञा (Sangya)के बदले में आए उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे – मैं, तुम, हम, वह, आप, उसका, उसकी आदि।

सर्वनाम  दो  शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं।सर्वनाम (Sarvnaam)का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर इसलिए किया जाता है जिसके की किसी नाम की पुनरावृत्ति(Punravariti) को रोका जा सके तथा जिससे की भाषा में सुन्दरता दिखे। संज्ञा के समान ही कारक के कारण इनमें विकार या परिवर्तन होता है; जैसे – हमने, हमको, हमसे, मैंने, मुझको, मुझसे आदि। इसे भी संज्ञा की तरह एकवचन या बहुवचन का रूप दिया जा सकता है।

उद्धारण :- गहरे रंग मे सर्वनाम शब्द है

  • मैं लिखना पसंद करती हूँ।
  • मुझे संगीत बहुत पसंद है।
  • वह कल माँ के साथ बाजार जाएगी।
  • उसने मुझे फोन किया था।
  • मेरे पास एक बुक है।

हिंदी के मूल सर्वनाम 11 हैं-  मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ।

सर्वनाम के भेद

प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम 6 हैं-

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Definite Pronoun)
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
6. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Personal Pronoun in Hindi

जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के लिए कोई बात कहता है तो मुख्य रूप से तीन वाचक प्रयुक्त होते हैं। जो सर्वनाम बोलने और सुनाने के लिए उपयोग किये जाते है उन्हें पुरुष वाचक सर्वनाम कहते है।ऐसे सर्वनाम शब्द जिसका प्रयोग से बोलने वाले, सुनने वाले (श्रोता) अथवा अन्य व्यक्ति जिसके बारे में कुछ कहा जाता है उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं.

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण – तुम, हम, आप, यह, वह, वे, मैं इत्यादि.

पुरुष वाचक सर्वनाम को अन्य तीन भागों में भी विभक्त किया जाता है.

1.उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम – बोलने या लिखने वाला जो भी व्यक्ति अपने नाम के बदले जिस भी सर्वनाम का प्रयोग करता है वह उत्तम पुरुष सर्वनाम कहलाता है. जैसे की – हम, मैं, मेरा

उदाहरण – मैं रोज़ सवेरे 5 बजे प्रातः उठ जाता हूँ और व्यायाम करता हूँ.

2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम – जिससे भी संबोधित किया जाये या जिससे बात किया जाये उसके नाम के स्थान पर प्रयोग किया जाने वाला सर्वनाम, मध्यम पुरुष सर्वनाम कहलाता है. जैसे की – तू , तुम, आप, तुम्हारा

उदाहरण – तुम कल स्कूल आने में देर कर दी थी.

3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम – जिस किसी के भी बारे में बात करते हैं या लिखते हैं, उसके नाम के स्थान पर प्रयुक्त किये जाने वाले सर्वनाम को एनी पुरुष सर्वनाम कहते हैं. जैसे की – यह, वह, वे ( दूरस्थ के लिए ), ये (समीप के लिए), इन, उन , इससे इत्यादि.

उदाहरण – ये बहुत ही होनहार विद्यार्थी है. यह कक्षा में सदैव प्रथम आता है. उससे कोई भी प्रश्न पूछ लो वह हल कर देगा.

2. निश्चयवाचक  सर्वनाम |Demonstrative Pronoun in Hindi

जो सर्वनाम निकट (nikat)या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।निश्चयवाचक सर्वनाम को संकेतवाचक सर्वनाम भी कहा जाता है, इसके बहुत से उदाहरण है और हम इस सर्वनाम को अपने दैनिक जीवन में बहुत ही उपयोग करते है। जैसे- यह लड़की है। वह पुस्तक है। ये हिरन हैं। वे बाहर गए हैं। इन वाक्यो को देखिये

निकट की वस्तुओं के लिए – यह, ये।
दूर की वस्तुओं के लिए – वह, वे।

  • यह मेरी पुस्तक है।
  • वह माधव की गाय है।
  • वह राम के भाई हैं।

निश्चयवाचक और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर व समानता

  • गीता  बाजार गयी और उसने नीली  फ्रॉक खरीदी।
  • यह कमीज  मेरी है, वह मोहन की है।

दोनों वाक्य देखने में लगभग सामान लग रहे होंगे लेकिन इनमें बहुत अंतर है। पहले वाक्य में एक ही व्यक्ति की बात हो रही है इसलिए यह पुरुषवाचक सर्वनाम है लेकिन दूसरे वाक्य में जैसा कि आपको परिभाषा से पता है इसमें दूर और पास या संकेत का भाव प्रकट हो रहा है इसलिए यह निश्चयवाचक सर्वनाम है।

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम | Indefinite Pronoun in Hindi

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे :

  • बाहर कोई है।
  • मुझे कुछ नहीं मिला।
  • किसी ने मुझे फोन किया पता नहीं कौन था।
  • कोई दरवाजा बजाकर चला गया।

सरल शब्दों में कहें तो ऊपर दिए वाक्यों में किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में निश्चित नहीं है कि कौन है, क्या लिया, किसने फोन किया आदि इसलिए यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण हैं। कोई, कुछ, किसी आदि सर्वनाम शब्द आने पर ज्यादातर अनिश्चयवाचक सर्वनाम होता है तो यह ध्यान रखें।

4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम | Relative Pronoun Definition in Hindi

वाक्य में प्रयुक्त दूसरे संज्ञा या सर्वनाम शब्दों से संबंध दिखाने वाले सर्वनाम ‘संबंधवाचक सर्वनाम’ कहलाते हैं। जैसे – जो, सो, जिसने, उसने, जहाँ, वहाँ आदि भी संबंधवाचक सर्वनाम शब्द हैं। अन्य शब्दों में

जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से सम्बन्ध दिखाने के लिए उपयोग किये जाते है उन्हें सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहते है, उदाहरण के तौर पर जो करेगा सो भरेगा इस वाक्य में जो शब्द सम्बन्ध वाचक सर्वनाम है,

 

  • तुमनें जो कार मांगी थी, यह वही कार है।
  • तुम जो बोलोगे मैं वैसा ही करूँगा।
  • जो सोएगा, सो खोएगा।
  • जो करेगा, सो भरेगा।
  • जिसकी लाठी, उसकी भैंस
  • जो सत्य बोलता है, वह नहीं डरता।
  • जो आया है, सो जाएगा।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Interrogative Pronoun

जिस सर्वनाम से किसी प्रश्न का बोध होता है उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- तुम कौन हो ? तुम्हें क्या चाहिए ? इन वाक्यों में कौन और क्या शब्द प्रश्रवाचक सर्वनाम हैं। कौन शब्द का प्रयोग प्राणियों के लिए और क्या का प्रयोग जड़ पदार्थों के लिए होता है।इन वाक्यो को देखिये –

  • तुम क्या कर रहे हो ?
  • क्या राम पास हो गया ?
  • मास्टर जी का क्या नाम है ?
  • वहां कौन खड़ा है ?
  • यह काम कैसे हुआ ?

क्या‘ , ‘कौन‘, कैसे  आदि सर्वनाम शब्द प्रश्नवाचक कहलाते हैं।

6. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं | Reflexive Pronoun

जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं खुद लिख लूँगा। तुम अपने आप चले जाना। वह स्वयं गाडी चला सकती है। उपर्युक्त वाक्यों में खुद, अपने आप और स्वयं शब्द निजवाचक सर्वनाम हैं।इन वाक्यो को देखिये –

  • मैं अपना कार्य स्वयं करता हूं।
  • मेरी माता भोजन अपने आप बनाती है।
  • मैं अपनी गाड़ी से जाऊंगा।
  • मैं अपने पिताजी के साथ जाऊंगा।

‘ अपना ‘ , ‘ अपनी ‘ , ‘ आप  ‘ जिस सार्वनामिक शब्दों से अपने या अपने तो का बोध हो उसे निजवाचक कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *